फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vegetable seller hanged his life in Azamgarh

आजमगढ़ में सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 30 Oct 2020 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller hanged his life in Azamgarh
जहानागंज। गांव भोपतपुर के पास सिवान में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकती युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी पहचान पास के ही बैलाकोल निवासी सब्जी विक्रेता के रूप में हुई। वो बृहस्पतिवार शाम को घर से एक हजार रुपये लेकर सब्जी खरीदने के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बैलाकोल निवासी राम निवास चौहान (35) पुत्र जमुना चौहान ने घर पर ही किराने और सब्जी की दुकान की थी। परिजनों ने बताया कि वो बृहस्पतिवार शाम को घर से एक हजार रुपये लेकर सब्जी खरीदने के लिए निकला था। रात में घर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह राम निवास की भोपतपुर गांव के पास सिवान में पेड़ से लटकती हुई लाश मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मृतक के पिता ने बताया कि वो मानसिक रूप से कुछ कमजोर था। शराब के लिए पैसों को लेकर परिजनों को परेशान करता था। मृतक की पत्नी प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। रामनिवास की एक बेटी और एक बेटा है। वो तीन भाइयों में बीच में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed