फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   VDO attacked in block, FIR lodged against three

Azamgarh News: ब्लाक में वीडीओ पर हमला, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Fri, 05 Dec 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
VDO attacked in block, FIR lodged against three
आजमगढ़। पल्हना ब्लाॅक परिसर में ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश यादव पर बुधवार की शाम दबंग वेंडरों ने हमला कर दिया। आरोपी वीडीओ को जान से मारने की धमकी देेते हुए भाग निकले। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी ने थाने में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश यादव 26 दिसंबर 2024 को तबादला होकर पल्हना ब्लाॅक में आए। इन्हें 02 अगस्त 2025 को खुरसुखास, जराय खुरसु, भोजपुर और रायपुर सालवाहन गांव आवंटित हुआ है। एक माह पूर्व नरसिंहपुर निवासी वेंडर का काम करने वाले नीरज सिंह, दुर्गविजय सिंह और अभय प्रताप सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी से लाइट आदि लगवाने को कहा। इस पर ग्राम विकास अधिकारी ने मना कर दिया। इसको लेकर तीनों ने गाली-गलौज की थी। बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी शाम को ब्लाॅक में बैठकर एसआइआर फाॅर्म आदि सहेज रहे थे। इसी दौरान तीनों ब्लाॅक में घुसे और मारने-पीटने लगे। इस दौरान दबंगों ने एसआईआर फाॅर्म आदि फेंक दिए और कुछ कागजात फाड़ दिए। तीनों मारने-पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी ने मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। देवगांव कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed