फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Various organizations celebrated Lord Parshuram's birth anniversary

विभिन्न संगठनों ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Fri, 14 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Various organizations celebrated Lord Parshuram's birth anniversary
विभिन्न संगठनों ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती
विज्ञापन

-अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेना और ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद की ओर से कार्यक्रम आयोजित
फोटो संख्या तीन और नौ
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए विभिन्न संगठनों ने सादगी के साथ मनाया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने नगर के कोलघाट स्थित पं. सुुभाष चंद तिवारी कुंदन के आवास पर तो परशुराम सेना ने कालीचौरा स्थित प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के आवास में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते मनाया। इस अवसर पर लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से कोलघाट में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित कमलेश्वर पाठक ने वैदिक रीति से भगवान परशुराम के चित्र का पूजन कर किया। महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय और अत्याचार के विरोध की सीख मिलती है। उन्होंने त्रेतायुग में विधर्मी सहस्रार्जुन एवं अनेक अत्याचारी शासकों का नाश करके पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। इस मौके पर पं. संजय कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष पंडित सौरभ उपाध्याय, महंत संजय पुजारी, शिवगोविंद उपाध्याय, पंडित मधुसूदन पाठक, विक्रांत उपाध्याय, सत्यम पाठक, मोहन दूबे, रजनीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भगवान परशुराम की जयंती परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के काली चौरा स्थित आवास पर मनी। संजय दुबे ने कहा कि भगवान परशुराम के महात्म्य पर प्रकाश डाला। सुनीता उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिवसेवक दुबे, सुधीर राय, अनुभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के दुबावे गांव निवासी और सपा नेता श्यामधर चौबे के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सपा नेता अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर मधुकर चौबे, वंश बहादुर चौबे, श्याम दर्शन, श्याम लाल यादव, मनदीप चौबे, संदीप चौबे, प्रमोद चौबे, श्रवन, जितेंद्र यादव, सौरभ पाठक, अखिलेश चौबे, अरविंद, दुबे, अनूप, हरेंद्र चौबे, रोहित, राकेश, अजीत आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
‘शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा ले ब्राह्मण समाज ’
आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई। सर्व प्रथम प्रात: काल चंद्रमा ऋषि के आश्रम स्थित भगवान परशुराम के मंदिर पर पहुंच परिषद के अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र, मंत्री आनंद उपाध्याय, कल्पनाथ पांडेय आदि ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। देर शाम परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर परशुराम जयंती पर पूजन अर्चन किया। महामंत्री ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग संकल्प लें कि हम शास्त्र के साथ शस्त्र की भी शिक्षा ग्रहण करें और यदि कोई अत्याचारी असहायों पर अत्याचार करता है तो हम उसका प्रतिकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed