Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Various cases, including those related to bank loans, will be resolved at the National Lok Adalat.

Azamgarh News: राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण समेत कई वादों का होगा निस्तारण

Fri, 27 Nov 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Various cases, including those related to bank loans, will be resolved at the National Lok Adalat.
दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक - फोटो : Archive
जनपद न्यायालय और सभी तहसील मुख्यालयों पर 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में बैठक हुई। न्यायिक नोडल अधिकारी अनुपम कुमार त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक ऋण संबंधी वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, दीवानी, वैवाहिक, आपराधिक शमनीय, एनआई एक्ट, विद्युत अधिनियम, बैंक ऋण, राजस्व और चकबंदी समेत सुलह-समझौते से निस्तारित होने वाले मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने वादों का निस्तारण कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed