फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Varanasi defeated Saharanpur by a margin of 14-11

Azamgarh News: वाराणसी ने सहारनपुर को 14-11 के अंतर से किया पराजित

Sun, 29 Oct 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi defeated Saharanpur by a margin of 14-11
आजमगढ़। क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा सुखदेव पहलवान स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ एसडीएम लालगंज दिशा श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

पहला मैच वाराणसी मंडल व सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी ने सहारनपुर को 14-11 के अंतर से पराजित किया। वाराणसी की तरफ से प्रीति यादव ने चार गोल किए, वही, सहारनपुर की तरफ से शिवानी ने छह गोल किए। दूसरा मैच अयोध्या मंडल व कानपुर मंडल के बीच खेला गया। जिसमें अयोध्या ने कानपुर को 17-03 से पराजित किया। अयोध्या की तरफ से प्रीति व मीरा ने 03-03 गोल किए, कानपुर की तरफ से निशा ने दो गोल किए।
विज्ञापन

तीसरा मैच बस्ती मंडल व बरेली मंडल के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती ने बरेली को 15-03 से पराजित किया। बस्ती की तरफ से राधना ने पांच गोल किए, बरेली की तरफ से सृष्टि ने दो गोल किए। चौथा मैच गोरखपुर मंडल व देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया जिसमें गाेरखपुर ने देवीपाटन को 12-02 से पराजित किया। गोरखपुर की तरफ से समरिद्वी ने चार गोल किए वही, देवीपाटन की तरफ से चनचल व चांदनी ने दो- दो गोल किए। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, डा सीके त्यागी, भूपेंद्र वीर सिंह जवाहर लाल यादव, केएम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed