{"_id":"69bb045714c8026a190a3133","slug":"varanasi-became-the-champion-defeating-azamgarh-by-14-runs-to-win-the-title-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-147091-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाराणसी बनी चैंपियन, आजमगढ़ को 14 रनों से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाराणसी बनी चैंपियन, आजमगढ़ को 14 रनों से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता वाराणसी टीम ट्राफी के साथ। श्रोत-खेल विभाग
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आजमगढ़ को 14 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए। टीम की ओर से अर्पित सिंह ने नाबाद 29 रन, आनंद सिंह ने 25 रन तथा सक्षम ने 24 रन का योगदान दिया। आजमगढ़ की ओर से गेंदबाजी में सुनील कुमार और अखंड प्रताप सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजमगढ़ की टीम 18.2 ओवरों में ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सौरभ ने 24 रन, अमित भगत ने 23 रन और कुलदीप कृष्णा ने 18 रन बनाए। वाराणसी की ओर से गेंदबाजी में आयुष और बृजेश ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अर्पित ने दो विकेट चटकाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्पित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कुंवर शिवम सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बृजेश सोनकर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। ये जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर केएम श्रीवास्तव, मंगल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
डीएवी काॅलेज 72 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन-चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय खेल उमंग प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान और मालटारी पीजी कॉलेज ने तीसरा, डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ चौथे स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते हुए ओलंपिक स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इससे पूर्व ललित कला संकाय द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी में विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन डॉ. वैशाली एवं डॉ. निधि ने किया।