फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Vande Mataram' echoed in schools; hundreds of students participated with enthusiasm.

Azamgarh News: विद्यालयों में गूंजा वंदे मातरम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

Wed, 02 Sep 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
'Vande Mataram' echoed in schools; hundreds of students participated with enthusiasm.
अग्रसेन इंकाॅ में ‘राष्ट्रीय गीत’’ वंदेमातरम  का वाचन करती छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
अमर उजाला एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान 2026 के तहत मंगलवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, जीडी ग्लोबल स्कूल और प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में वंदे मातरम् गतिविधि एवं शपथ पत्र वितरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता, महिला सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा एवं सतत विकास और नागरिक जिम्मेदारी की शपथ भी ली। इस अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार की सक्रिय सहभागिता और सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इस पहल को केवल एक अभियान के रूप में नहीं, बल्कि नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक और सहभागी बनाने के अवसर के रूप में लिया है। शपथ लेने वाले छात्रों को आयोजकों ने शपथ पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया।
अमर उजाला भारत का संकल्प 2026 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि विकसित और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में जन-जन की भागीदारी का संकल्प है। अब तक प्रदेश के हजारों नागरिक इस अभियान से जुड़कर संकल्प ले चुके हैं।

साथ ही स्कूलों में आयोजित हो रहे वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत से बच्चों में राष्ट्रीयता का संदेश और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव आ रहा है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी कदम साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

अग्रसेन इंकाॅ में ‘राष्ट्रीय गीत’’ वंदेमातरम  का वाचन करती छात्राएं। संवाद

अग्रसेन इंकाॅ में ‘राष्ट्रीय गीत’’ वंदेमातरम  का वाचन करती छात्राएं। संवाद- फोटो : 1

अग्रसेन इंकाॅ में ‘राष्ट्रीय गीत’’ वंदेमातरम  का वाचन करती छात्राएं। संवाद

अग्रसेन इंकाॅ में ‘राष्ट्रीय गीत’’ वंदेमातरम  का वाचन करती छात्राएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed