{"_id":"6a70e839b257dfc89b042174","slug":"vandalism-and-death-threats-at-under-construction-house-fir-registered-against-eight-people-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-154767-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, आठ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, आठ पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में मकान निर्माण के दौरान तोड़फोड़, निर्माण कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
आरोप है कि रामचंद्र विश्वकर्मा तहसील प्रशासन एवं अन्य उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के महिला और पुरुष मौके पर पहुंच गए और जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कार्य का विरोध करने लगे।
आरोप है कि उन्होंने निर्माणाधीन स्थल पर तोड़फोड़ की, पिलरों के लिए खोदे गए गड्ढों को पाट दिया और हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद आरोपित नहीं माने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि विद्या देवी की तहरीर पर मांधाता यादव, नीरज यादव, रामराज यादव, प्रिंस यादव, अनीता यादव, शीला यादव, रीता और सुमन समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।