{"_id":"65f0b5bb4068fc92620ee935","slug":"vaccination-details-of-children-and-pregnant-women-online-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-112550-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवजात शिशुओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लगने वाले टीकाकरण का ब्योरा ऑनलाइन हो गया है। अभिभावक के पंजीकृत फोन पर बच्चे को कब और कौन सा टीका लगेगा इसका मैसेज आएगा। टीकाकरण का ब्योरा नए पोर्टल पर ऑनलाइन होने पर देश के किसी भी हिस्से में कोई भी व्यक्ति बच्चे का टीकाकरण करा सकेगा।
नियमित टीकाकरण डिजिटलाइजेशन करने के लिए यू-विन पोर्टल की शुरुआत की गई है। पोर्टल पर टीकाकरण सत्र का कार्यक्रम, लाभार्थी का पंजीकरण और टीकाकरण की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। लाभार्थी अपने घर बैठकर टीकाकरण का स्लॉट भी बुक कर सकेंगे। साथ ही टीकाकरण पूर्ण होने पर लाभार्थी को पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा।
पोर्टल के माध्यम से छूटे बच्चों का टीकाकरण करने में भी आसानी रहेगी। इसके अलावा पोर्टल पर प्रसव का डाटा भी अपलोड किया जाएगा जिससे बच्चों का बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण पूरा कराया जा सके। विभाग की मानें तो पोर्टल पर गर्भवती महिला और बच्चों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची के आधार पर उनका टीकाकरण पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
पोर्टल को कोविन, ई-विन और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से भी लिंक किया जाएगा। सोमवार को पोर्टल लांच कर दिया गया है। पोर्टल पर टीकाकरण का ब्योरा अपलोड करने के लिए सभी चिकित्सक अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
शासन स्तर से बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने के लिए यू-विन पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर छूटे बच्चों का टीकाकरण करने में आसानी रहेगी। चिकित्सक और कर्मचारियों को बच्चों का डाटा अपडेट करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। - डा. आईएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी।