फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   US 65% of the Indian IT hub: Frank Islam

अमेरिकी आईटी हब में 65%भारतीय: फ्रैंक इस्लाम

Sat, 20 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
US 65% of the Indian IT hub: Frank Islam
भारत के आईिटयंस बेस्ट हैं, तभी तो पूरे विश्व में इनकी डिमांड है, अकेले अमेरिकी आईटी उद्योग में 65 से लेकर 70 फीसदी भारतीय तैनात हैं, भारतीयों की कार्य क्षमता और कुशलता सराहनीय है।
विज्ञापन


 उक्त बातें एफआई इन्वेस्टमेंट ग्रुप के हेड फ्रैंक इस्लाम ने शनिवार को चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री स्कूल में स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों के प्रश्रों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने भारत की वर्तमान तस्वीर को पेश किया, बोले पहले के भारत में युवा सांप से खेलते थे, आज माउस से खेलते हैं। 
विज्ञापन


आतंकवाद के प्रश्न पर जवाब देते हुए बोले कि स्वयं ओबामा का भी यह मानना है कि आतंकवाद से जुड़े लोग ज्यादातर इस्लामिक देशों के ही हैं, फिर भी आतंकवाद को इस्लाम धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि इस्लाम एक पाक और अनुशासित धर्म है, इसमें आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है, वैसे इस धर्म के नाम पर जो भी मानवता की हत्या कर रहा है, वह मुसलमान नहीं हो सकता। इस दौरान उन्होंने मोदी की प्रशंसा किए। बोले आतंकवाद पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने मोदी की विदेश नीति की भी सराहना की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को दो मीलियन डालर देने के दौरान एफसीआरए की अड़चन न आने और कौरा गहनी में मनी ट्रांसफर करने में दिक्कत होने के मामले को उन्होंने स्पष्ट किया, बोले अलीगढ़ विश्वविद्यालय एफसीआर सिस्टम से लैस है,


जबकि कौरा गहनी में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। आजमगढ़ के विकास और विश्वविद्यालय की स्थापना की बात पूछे जाने पर बोले मीडिया इस मुद्दे को उछाले, तब यह संभव होगा, वैसे देश, उत्थान के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed