फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uri had to respond to attacks

जरूरी था उड़ी हमले का जवाब

Fri, 30 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 30 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Uri had to respond to attacks
प्रदशऱ्न
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविर पर भारतीय सेना की कार्रवाई से जिलेवासियों में खुशी थी। लोगों ने कहा कि उड़ी की घटना के बाद इस तरह की सख्त कार्रवाई की जरूरत थी।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विरेंद्र सिंह, जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान नहीं चेता तो इसके गंभीर परिणाम उसे भुगतने पड़ेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जगदंबा बाबा, जिला महामंत्री मनोज सिंह, विनय मिश्र, हरेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, विनोद सोनकर, हलधर दूबे, चक्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक में सभी ने भारतीय सेना के इस कदम का स्वागत किया। मौके पर परिषद के कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र, डा. त्रिवेणी दत्त द्विवेदी, डा. जय शंकर मिश्र, गौरव रघुवंशी, विमल मौर्य, राधा मोहन गोयल, अरविंदआदि मौजूद थे। वहीं, राष्ट्रीय गांधी साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने भारतीय सेना की ओर से चलाए गए सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना करते हुए कहा कि देर से ही सही दुरुस्त उठा कदम।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार, उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा में प्रधानाचार्य डा. रणधीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उड़ी आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उदयभान सिंह, जितेंद्र पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, यशवंत सिंह उपस्थित थे। बार एसोसिएशन तहसील बूढ़नपुर के अधिवक्ताओं ने भी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर शहीदों को नमन किया। मंत्री सुभाष पांडेय, रामनिवास सिंह, उमाशंकर पांडेय उपस्थित थे।


अहरौला संवाददाता के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसही स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। मौके पर भाजपा के नेता बालमुकुंद सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश चौबे, ओमकार पांड़े, अजय सिंह मौजूद रहे।अतरौलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ख़ुशी का इजहार किया गया। जयनाथ सिंह आदि मौजूद थे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर लाटघाट बाजार में भी लोगों ने जश्न मनाया। श्यामजीत सिंह, अभय राय, नारद पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा काखभार, सुरैना, बेलकुंडा, रौनापर, बाजार गोसाई, खोजौली आदि जगहों पर भी लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed