फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar over vaccine shortage, force arrived

वैक्सीन की किल्लत पर हंगामा, पहुंची फोर्स

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uproar over vaccine shortage, force arrived
पीएचसी मिर्जापुर में वैक्सीन लगवाने आए लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। वैक्सीन के अभाव में बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को प्रथम डोज जहां नहीं लगाया गया तो वहीं सिर्फ कोवैक्सीन लगवाने वालों को दूसरा डोज ही दिया गया। जिस पर लगभग सभी बूथों पर हंगामे की स्थिति रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स लगाना पड़ा तो वहीं सरायमीर में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का भी असफल प्रयास किया।
विज्ञापन

कोरोना के तीसरी लहर की संभावना के बीच टीकाकरण अभियान में तेजी आ गई है। काफी संख्या में लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे है। वहीं पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न उपलब्ध होने से लाइन में लगने के बाद भी लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कोविशिल्ड वैक्सीन जिले में पूरी तरह से खत्म हो गई थी। जिसके चलते स्वास्थ्य महकमे को प्रथम डोज लगाने का कार्य ठप करना पड़ा। बृहस्पतिवार को मात्र कोवैक्सीन का दूसरा डोज ही लगाया गया। जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के बूथों पर गहमा-गहमी की स्थिति रही। कई बूथों पर तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स भी बुलानी पड़ी। अहरौला: सीएचसी पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। टीका उपलब्ध न होने के चलते टीकाकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ था जबकि लगभग छह सौ लोग टीकाकरण के लिए जुटे हुए थे। भीड़ इतनी हो गई थी कि पुलिस फोर्स बुलानी पड़ गई। मेंहनगर: सीएचसी पर टीकाकरण न होने पर लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा शुुरू कर दिया। सीएचसी प्रशासन को थाने से फोर्स बुलाना पड़ा तब जाकर भीड़ नियंत्रित हो सकी। रानी की सराय: टीकाकरण को लेकर पीएचसी पर भारी भीड़ उमड़ी थी। यहां पुलिस को लाठी भांज कर टीकाकरण के लिए जुटे लोगों को बाहर निकालना पड़ा। पीएचसी ठेकमा पर पर भी ऐसी ही कुछ स्थिति को देखने को मिली। टीकाकरण को पहुंचे लोगों ने बताया कि वे कई दिनों से आ रहे है लेकिन टीका नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

सरायमीर में चक्काजाम का किया प्रयास
सरायमीर। पीएचसी मिर्जापुर पर भी बृहस्पतिवार को टीका लगवाने वालों की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग लंबी लाइन लगा कर टीकाकरण शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। काफी इंतजार के बार भी जब वैक्सीन लगाने की कवायद नहीं शुरू हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे और निजामाबाद-फूलपुर मार्ग पर पहुंच गए और चक्काजाम का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराने के साथ ही सड़क जाम करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुुधवार को वैक्सीन नहीं आया था, जिसके चलते बृहस्पतिवार को टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा। मात्र कोवैक्सीन की दूसरी डोज ही लगवायी गई। देर रात तक लगभग 20 हजार डोज वैक्सीन आ रही है। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा।
डॉ. संजय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए लगी भीड़।

रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए लगी भीड़।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed