फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar over the death of the patient, the Timardars demonstrated

मरीज की मौत पर हंगामा, तीमारदारों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the patient, the Timardars demonstrated
बलरामपुर। जिला अस्पताल में तीन दिनों से इलाज करा रहे मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान तीमदारों ने कुछ देर तक नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले के रामनगर निवासी 65 वर्षीय सिरपत पुत्र स्व. संग्राम डायबिटीज के मरीज थे। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल आजमगढ़ लाकर भर्ती कराए थे। तीन दिनों से उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सिरपत की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने परिसर में ही कुछ देर तक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि भर्ती करने के बाद कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया। इतना ही नहीं शुक्रवार को ओपीडी में मरीज को दिखाने के लिए कर्मचारियों से कई बार स्ट्रेचर की व्यवस्था करने को कहा गया लेकिन स्ट्रेचर भी नहीं मिल सका, जिसके चलते वे अपने मरीज को ओपीडी में भी डॉक्टर को नहीं दिखा सके। बाद में अस्पताल प्रशासन के लोगों ने ही मृतक के परिजनों व तीमारदारों को समझा कर हंगामा समाप्त करवाया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप गलत है। मृतक का शुगर काफी अधिक बढ़ गया था। डॉक्टर व अन्य स्टाफ लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए थे और इलाज कर रहे थे। गंभीर बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है। - डॉ. एके सिंह, एसआईसी, जिला अस्पताल, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed