{"_id":"607d81468ebc3e8d3155f7c7","slug":"uproar-over-fake-voting-in-azamgarh-stone-pelted-and-water-poured-into-the-box","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में फर्जी वोटिंग पर बवाल, कहीं पथराव तो कहीं बाक्स में डाला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में फर्जी वोटिंग पर बवाल, कहीं पथराव तो कहीं बाक्स में डाला पानी
Mon, 19 Apr 2021 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:40 PM IST
सार
दिनभर हांफती रही पुलिस, फिर भी कई जगह हुई छिटपुट वारादात
कई जगहों पर पुलिस ने लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ा, मचा हंगामा
विज्ञापन
आजगमढ़ के जाफरपुर पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए खड़े मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां हुईं थीं। इसके बाद भी आजमगढ़ में फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल जगह-जगह मचा नजर आया। कहीं पुलिस व विपक्षियों पर पथराव हुआ तो कहीं पुलिस को लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। वहीं एक जगह तो बैलेट बाक्स में पानी डाल दिए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार ग्राम सभा कसड़ा आइमा में फर्जी वोटिंग को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी राजबली यादव व वीरेंद्र यादव के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों एक दूसरे पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगा रहे थे। कहासुनी के बीच ही बात बढ़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे पोलिंग बूथ पर हड़कंप व भगदड़ मच गया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मौके से हट बढ़ गए। इसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वोटिंग का कार्य संपन्न कराया गया।

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में फर्जी वोटिंग को लेकर कई बूथों पर हंगामा हुआ। भड़सारी बूथ पर तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। वहीं विशुनपुर मठिया बूथ पर दो प्रत्याशी समर्थक आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ ही मारपीट भी हुई। जिसमें एक प्रत्याशी राम प्रसाद चौहान व उनकी पत्नी समेत आधा दर्जन लोग घायल भी हुए है।
घायल पक्ष ने प्रधान पद के प्रत्याशी जो एमएलसी के भाई है पर पथराव व मारपीट का आरोप लगाया है। कटहन बूथ पर भी दोपहर तीन बजे फर्जी वोटिंग की बात को लेकर दो प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट हो गई। लालगंज में स्थानीय तहसील क्षेत्र के सरूपहा गांव के कपोजिट स्कूल बूथ पर वोटिंग के दौरान फर्जी वोट डलवाने को लेकर दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में विवाद हो गया। दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट के लोगों ने पानी लेकर बैलेट बाक्स में डाल दिया।