फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP's first 'cyber gang' arrested from Azamgarh

यूपी का पहला ‘साइबर गैंग’ आजमगढ़ से, एटीएम क्लोनिंग व कार्ड बदल कर पैसा उड़ाने वाले गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
UP's first 'cyber gang' arrested from Azamgarh
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग व कार्ड बदल कर दूसरे के खाते से पैसा उड़ाने वाले पांच साइबर अपराधियों को बुधवार सुबह सुरहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने इन्हें साइबर अपराधी गैंग के रूप में पंजीकृत कराया है। अब सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


जिले में इन दिनों साइबर क्राइम चरम पर है।  लोगों के खाते से कैश गायब होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। बुधवार सुबह दीदारगंज पुलिस ने सुरहन तिराहे से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों में नवीन गौतम निवासी ग्राम भादो, शिवम व सिकंदर निवासी सुरहन, अविनाश निवासी बस्तीकपुरी थाना दीदारगंज, प्रवेश निवासी नौली थाना खेतासराय जौनपुर हैं।
विज्ञापन


इनके पास से कुल 12 एटीएम कार्ड, एक तमंचा, कारतूस और 1920 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में बताया कि वे बैंक खाताधारकों के एटीएम कार्ड बदलकर व क्लोनिंग कर उनके खाते से कैश निकाल लेते हैं। बताया कि कुछ लोग एटीएम के बाहर रेकी करते हैं और एक व्यक्ति अंदर पैसा निकालने वाले व्यक्ति के पीछे खड़ा हो जाता है और मदद के नाम पर उसके एटीएम कार्ड को बदल लेता है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इस गैंग में कुल 24 सदस्य है। गैंग का लीडर नवीन गौतम है। इस गैंग के लोग प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्ड बदलकर व क्लोनिंग कर दूसरे के खाते से पैसा निकालते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैंग को प्रदेश के पहले साइबर गैंग के रूप में पंजीकृत कराया गया है। अब इस गैंग के सभी सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके साथ ही कुर्की आदि की कार्रवाई कर इस गैंग को पूरी तरह से समाप्त करने की कवायद जनपद पुलिस करेगी। 


त्रिवेणी सिंह, एसपी, आजमगढ़

नवीन गौतम पर दर्ज हैं दर्जन भर से अधिक मुकदमे

आजमगढ़। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गैंग लीडर के रूप में चिह्नित नवीन गौतम पर जिले व जनपद के बाहर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज  हैं। इसमें आजमगढ़ में नौ, बलिया में एक, देवरिया में चार मुकदमे हैं। वहीं दूसरे साइबर अपराधी शिवम पर जिले में कुल पांच मामले दर्ज है। तीसरे साइबर अपराधी प्रवेश पर जिले में दो व जौनपुर में एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed