फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Politics Shivpal Yadav in Azamgarh said BJP is scared of India strength

UP Politics: आजमगढ़ में शिवपाल यादव बोले- INDIA की मजबूती से भाजपा घबराई, 2024 में उनकी हार तय

Mon, 31 Jul 2023 06:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 06:01 PM IST
सार

आजमगढ़ दौरे पर आए शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार तय है। 

विज्ञापन
UP Politics Shivpal Yadav in Azamgarh said BJP is scared of India strength
आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। नेहरू हॉल में आयोजित पार्टी की बैठक इतर मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादियों और सपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। रही बात विपक्ष के गठबंधन इंडिया (INDIA ) की तो वो बहुत मजबूत है। विपक्षी एकता के नए नाम से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। 

विज्ञापन


आजमगढ़ दौरे पर आए शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जिसका परिणाम रहा कि जनपद की सीमा प्रवेश करने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय तक पहुंचने में घंटों लग गए। वह सीधे नेहरू हॉल पहुंचे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, निलंबित सिपाही पर हुआ मुकदमा, पीड़िता ने की थी खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया बचाव

इसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कल से मैंने पूर्वांचल का दौरा शुरू किया है। संगठन को मजबूत कर और समाजवादियों को इकठ्ठा कर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा को हराया जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत है। यह जो भाजपा की चाल है हम उसे सफल नहीं होने देंगे। धर्मेंद्र यादव के चुनाव में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह कहना गलत है।

जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed