फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused arrested in gang misdeed case of minor girl in azamgarh

Azamgarh: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, निलंबित सिपाही पर हुआ मुकदमा, पीड़िता ने की थी खुदकुशी

Mon, 31 Jul 2023 04:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता किशोरी ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश जारी है। इस प्रकरण में निलंबित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
One accused arrested in gang misdeed case of minor girl in azamgarh
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म व आत्महत्या के मामले में आरोपी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। दूसरे की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। वहीं महिला से जुड़े अपराध में त्वरित कार्रवाई न करने के आरोपी सिपाही के खिलाफ भी एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस विवेचना में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शौच के लिए घर के बाहर गई थी। काफी देर तक वह नहीं लौटी तो मां ने भाई को भेजा। भाई घर के बाहर निकला तो खेत में दो युवकों नागेंद्र व आदर्श को बहन के साथ गंदी हरकते करते हुए देखा। भाई के शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महिला ने बच्चों पर उतारा पति का गुस्सा, मासूम बेटी और भांजी पर चाकू से किया हमला, इस कारण थी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचने पर सिपाही बोला- सुबह आना

इसके बाद भाई बहन को लेकर घर पहुंचा और फिर आरोपी युवकों के घर शिकायत करने गया। जहां आरोपियों के परिजनों ने उन्हें गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। रात में ही भाई थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा तो सिपाही ने उसे सुबह आने की बात कहते हुए थाने से भगा दिया।

इस बीच रविवार अलसुबह किशोरी घर में फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। रविवार देर रात भाई की तहरीर पर कप्तानगंज थाना पुलिस ने आरोपी आदर्श और नागेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि नागेंद्र की तलाश में पुलिस लगी हुई है। वहीं इस पूरे प्रकरण में सिपाही राहुल की लापरवाही सामने आई। एसपी ने उसे रविवार रात ही निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ एफआईआर का निर्देश दिया।

एसपी के निर्देश पर कप्तानगंज थाने में सिपाही राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कप्तानगंज एसओ  विजय प्रकाश मौर्या ने कहा कि किशोरी संग दुष्कर्म व आत्महत्या मामले में दो नामजद अभियुक्तों में शामिल आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी नागेंद्र अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। वहीं एसपी के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले सिपाही पर भी मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed