फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Politics BJP workers counted achievements of government

UP Politics: BJP कार्यकर्ताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, अखिलेश बोले- काम से ही सत्ता में है पार्टी

Thu, 10 Apr 2025 03:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

BJP News: यूपी के आजमगढ़ में भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहवर्धन भी किया।

विज्ञापन
UP Politics BJP workers counted achievements of government
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics: आजमगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हाॅल में भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के दम पर भाजपा उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, आरपी राय, पूर्व सांसद डॉ. संतोष सिंह, राम दर्शन यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, पवन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाटघाट के पंडित नगीना महाविद्यालय पांडे का पूरा में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, मनीष मिश्रा पिंटू, सच्चिदानंद सिंह मौजूद रहे। उधर, अतरौलिया के एक मैरेज हाॅल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सरकारी योजनाओं का किया गुणगान

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर रहीं। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान हरीश तिवारी, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने विचार व्यक्त किए। 

इस अवसर पर गुडलक सिंह, चंद्रजीत तिवारी, नीरज तिवारी, सुनील पांडे, राणा प्रताप सिंह, कन्हैया निषाद मौजूद रहे। उधर, मेंहनगर ब्लाॅक सभागार में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधानसभा 2027 में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।

इस मौके पर भाजपा नेता मंजू सरोज, जयनाथ सिंह, पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान, डॉ. माहेश्वरी कांत पांडेय, जिला महामंत्री नन्हकू राम सरोज, पूर्व जिलामंत्री अरविंद सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रधान अशोक सिंह, विवेक दुबे, कृष्ण बिहारी सिंह, अखंड राय उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed