फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP police Constable shoots himself in Varanasi anger among family members due to suicide attempt serious allegations against SHO

वाराणसी में सिपाही ने खुद को मारी गोली: आत्महत्या के प्रयास से परिजनों में आक्रोश, थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 23 Apr 2022 04:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़/वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Apr 2022 04:54 PM IST
सार

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने में तैनात आजमगढ़ निवासी पुलिसकर्मी ने शनिवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। सिपाही ने रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली। 

विज्ञापन
UP police Constable shoots himself in Varanasi anger among family members due to suicide attempt serious allegations against SHO
घायल सिपाही और उनके द्वारा लिखा गया पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के लालपुर-पांडेयपुर थाने में तैनात चालक/सिपाही ने शनिवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल सिपाही का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। सिपाही ने खुद को गोली मारने से पहले बेटे को  सुसाइड नोट भेजा था।  जिसमें उसने इस खौफनाक कदम उठाने के पीछे का कारण अपने मातहत अधिकारियों को बताया है।

विज्ञापन


घटना के बाद से सिपाही आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पवनी खुर्द गांव में आक्रोश है। परिजनों ने सुसाइड नोट के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  पवनी खुर्द गांव निवासी 52 वर्षीय यशवंत सिंह पुत्र कैलाश सिंह पुलिस विभाग में चालक/सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

वर्तमान में उनकी तैनाती वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने पर है। शनिवार सुबह यशवंत ने अपने बेटे को सुसाइड नोट व्हाट्सएप करने के बाद सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। सुसाइड नोट के मुताबिक आत्महत्या की वजह लालपुर-पांडेयपुर थानाध्यक्ष द्वारा जरूरत पड़ने पर अवकाश न देना है। यशवंत सिंह ने पुलिस आयुक्त को एक पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इधर, घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम सा मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बेटे को सुसाइड नोट भेज पुलिसकर्मी ने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

आनन-फानन में परिवार के लोग वाराणसी के लिए रवाना हो गए तो वहीं गांव में घटना को लेकर दिन भर चर्चा आम होती रही। खास तौर से लोग मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों के अनुसार यशवंत पांडेयपुर में मकान बना कर परिवार के साथ रहते हैं। गांव पर उनके मंझले और छोटे भाई अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं।

सिपाही के परिजनों से मिले पुलिस आयुक्त

UP police Constable shoots himself in Varanasi anger among family members due to suicide attempt serious allegations against SHO
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग यशंवत के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करने के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सिपाही की हालत गंभीर है। ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश को सिपाही की पत्नी नंदा देवी ने बताया कि लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा यशवंत को प्रताड़ित किया जाता है।

छोटे बेटे की तबीयत खराब चल रही है, इसलिए वह पिछले दिनों छुट्टी पर घर आए थे और आगे भी आने के लिए प्रयासरत थे लेकिन छुट्टी नहीं दी गई। बड़े बेटे पीयूष ने बताया कि पिता ने सुबह ही व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा। इसके बाद ही उनके इस कदम के बारे में सूचना मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने से हमेशा वो प्रताड़ित किए जाते थे। पुलिस आयुक्त ने इस प्रकरण पर जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed