फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP panchayat elections: SP's Bahubali leader Ramakant Yadav dominated, family occupied six posts

यूपी पंचायत चुनाव : सपा के बाहुबली नेता रमाकांत यादव का दबदबा, परिवार ने छह पदों पर जमाया कब्जा

Tue, 04 May 2021 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 May 2021 07:10 PM IST
सार

बड़े भाई सातवीं बार प्रधान तो बहू तीसरी बार महाप्रधान बनी, -भाभी, छोटा पुत्र और दो बहुएं चुनी गईं क्षेत्र पंचायत सदस्य

विज्ञापन
UP panchayat elections: SP's Bahubali leader Ramakant Yadav dominated, family occupied six posts
demo pic

विस्तार

आजमगढ़ के फूलपुर विकास खंड में हुए पंचायत चुनाव में सपा के बाहुबली नेता रमाकांत यादव का दबदबा रहा। उनके परिवार ने पंचायत चुनाव में छह पदों पर कब्जा जमाया। पूर्व सांसद के बड़े भाई सातवीं बार सरवां गांव के प्रधान बने तो बड़े भाई की बहू तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य (महाप्रधान) का चुनाव जीतने में कामयाब हुई। भाभी, छोटा पुत्र और दो बहुएं निर्विरोध बीडीसी चुनी गई।

विज्ञापन


सरावां गांव से पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बड़े भाई लल्लन प्रसाद यादव के परिवार से चार लोग पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। इसमें सरावां से लल्लन प्रसाद यादव ने प्रधानी का चुनाव जीता। वह 35 वर्षों से लगातार गांव के प्रधान हैं। इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राम लवट यादव को 650 वोट से पराजित किया है। लल्लन यादव की पत्नी राम प्यारी देवी सिंगारपुर से तथा बड़ी पुत्रवधू अर्चना यादव सरावां से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) निर्वाचित हुई हैं। अर्चना ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन

रमाकांत यादव के छोटे बेटे वरुण कांत यादव पवई ब्लाक के मुस्तफाबाद और उनकी बड़ी बहू निशा यादव पत्नी विधायक अरुणकांत यादव उफरी से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। लल्लन प्रसाद यादव की छोटी पुत्रवधू आशा यादव राजापुर जिला पंचायत क्षेत्र से तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। उन्होंने लालजीत राजभर को 9653 वोट से हराया है। फूलपुर तहसील में पूर्व सांसद रमाकांत यादव के परिवार का लंबे समय से दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed