फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav Samajwadi party MLA Alam Badi Azmi name missing from voter list in Azamgarh

UP Nikay Chunav: आजमगढ़ में सपा विधायक आलम बदी आजमी का नाम मतदाता सूची से हुआ गायब

Fri, 05 May 2023 08:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 May 2023 08:38 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में 11 मई को निकाय चुनाव है।  शहर के मातबरगंज वार्ड में निवास करने वाले सपा विधायक आलम बदी आजमी का नाम मतदाता सूची से गायब है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Samajwadi party MLA Alam Badi Azmi name missing from voter list in Azamgarh
मतदाता सूची को देखते सपा विधायक आलम बदी आजमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में निकाय चुनाव के मतदान के लिए महज पांच दिन शेष हैं। बीएलओ द्वारा मतदाताओं को मतदान पर्ची वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मतदाता पर्ची वितरण में एक बात सामने आई कि शहर के मातबरगंज वार्ड में निवास करने वाले सपा विधायक आलम बदी आजमी का नाम मतदाता सूची से गायब है। उनके परिजनों के नाम सूची में है।

विज्ञापन


 निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों द्वारा लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है। जब मतदाताओं के बारे में जानने के लिए मतदाता सूची को खंगाला गया तो सपा के वरिष्ठ नेता व निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सपा विधायक आलम बदी आजमी का नाम गायब देख उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विधायक के परिवार के लोग हैरान

परिवार के मुखिया और जनप्रतिनिधि का नाम गायब देख परिवार के लोग हैरान रह गए। सपा विधायक आलम बदी का कहना है कि यह मानवीय भूल है। परिवार के लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन इस बार कोई बीएलओ भी नजर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में एक पिता के 51 बच्चे...मतदाता सूची को देख लोगों ने पीट लिया सिर

उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके बाद इस तरह के मामले की प्रशासन निगरानी करेगा। आलम बदी ने कहा कि एक बार हमें याद है कि राष्ट्रपति भी वोट नहीं दे सके तो हम तो एक विधायक हैं। वहीं इस संबंध में एसडीएम ज्ञानचंद का कहना है कि इस मामले का उन्होंने परीक्षण कराया है।

उनका नाम पहले ही इस मतदाता सूची में नहीं था और दर्ज करने के लिए कोई आवेदन भी नहीं आया था। इसलिए उनका नाम नगर पालिका आजमगढ़ की सूची में दर्ज नहीं है। विधायक सगड़ी तहसील के बिंदवल के मूल निवासी हैं वहां के ग्राम पंचायत में उनका नाम दर्ज है। गोपालपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी दर्ज है। इसलिए नगर पालिका में उनका नाम दर्ज होने का सवाल ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed