फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP MLC Election Know who is Ramsurat Rajbhar who was nominated by BJP for MLC

UP MLC Election: जानिए कौन हैं रामसूरत राजभर जिन्हें BJP ने एमएलसी के लिए किया मनोनीत

Sat, 01 Apr 2023 05:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Apr 2023 05:28 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में भाजपा के कद्दावर नेता रामसूरत राजभर अब  विधान परिषद में नजर आएंगे। बीजेपी ने उन्हें विधान परिषद सदस्य मनोनीत किया है।  रामसूरत राजभर 1980 से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। 

विज्ञापन
UP MLC Election Know who is Ramsurat Rajbhar who was nominated by BJP for MLC
रामसूरत राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) के लिए मनोनीत सदस्यों की खाली छह सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नाम तय कर लिए हैं। इनमें एक नाम वाराणसी से हंसराज विश्वकर्मा और आजमगढ़ से रामसूरत राजभर का नाम शामिल है। इस सूचना के बाद से दोनों के ही समर्थकों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के फूलपुर तहसील के मक्खापुर गांव निवासी रामसूरत राजभर 1980 से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। पांच बार वह चुनाव भी लड़ चुके हैं। एक साधारण कृषक परिवार में 1964 में जन्मे रामसूरत राजभर पुत्र महाबल का शुरू से ही राजनीति में काफी लगाव था।

विज्ञापन

1996 में पहली बार लड़ा चुनाव

उन्होंने गोरखपुर से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1988 में अवध विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके पूर्व ही वो 1980 में भाजपा में शामिल हो गए। उनकी गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती थी। इसके बाद उन्होंने 1996 में विधानसभा फूलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब', पुलिस आयुक्त से मिलकर बिलख पड़ीं आकांक्षा दुबे की मां

UP MLC Election Know who is Ramsurat Rajbhar who was nominated by BJP for MLC
रवि किशन के साथ रामसूरत राजभर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद 1999 में वह आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए। जिसमें उन्हें एक लाख 72 हजार 878 वोट मिले थे। किसी बीजेपी प्रत्याशी के रूप में इस सीट पर रमाकांत यादव और दिनेश लाल यादव निरहुआ ही इतना वोट हासिल कर सके हैं। इसके बाद और 2007 में भी उन्होंने फूलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा। 2017 में जब बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूद पड़े। हालांकि इन चुनावों में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।

UP MLC Election Know who is Ramsurat Rajbhar who was nominated by BJP for MLC

2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया। हालांकि वह चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान की। अब पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें विधान परिषद सदस्य मनोनीत बनाया है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

मनोनीत सदस्यों का नाम

यूपी में भाजपा की तरफ से विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने के लिए नाम भेज दिए गए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद नाम राजभवन भेज दिए गए हैं। इसके तहत लालजी निर्मल, साकेत मिश्रा, हंसराज विश्वकर्मा, रजनीकांत माहेश्वरी, तारिक मंसूरी और रामसूरत राजभर को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed