फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP MLC election 2022 azamgarh MLC Yashwant Singh expelled from BJP for six years know why this action taken

आजमगढ़: भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किए गए एमएलसी यशवंत सिंह, जानें क्यों हुई कार्रवाई?

Mon, 04 Apr 2022 04:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

आजगमढ़ में भाजपा ने एमएलसी यशवंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने बेटे को एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
UP MLC election 2022 azamgarh MLC Yashwant Singh expelled from BJP for six years  know why this action taken
एमएलसी यशवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह द्वारा पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ अपने पुत्र को मैदान में उतारा गया था जिसे लेकर काफी दिनों से उनके ऊपर कार्रवाई होने के कयास लगाए जा रहे थे। सोमवार को इन अफवाहों पर विराम लग गया और पार्टी ने भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल में भाजपा की ओर से यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। आजमगढ़- मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी फूलपुर-पवई के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव हैं। उनके विरोध में सपा ने निवर्तमान एमएलसी राकेश कुमार यादव को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

काफी दिनों से था कार्रवाई का अंदेशा

वहीं भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशु ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। पहले लग रहा था कि विक्रांत पर्चा वापस ले लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। मामले में यशवंत सिंह के ऊपर काफी दिनों से कार्रवाई का अंदेशा लगाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 अप्रैल को एमएलसी चुनाव

सोमवार को पार्टी ने आखिरकार यशवंत सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने पत्र जारी किया है। जिसमें उनको छह साल के पार्टी से निष्कासित किए जाने की बात कही है।

आजमगढ़ भाजपा एमलएसी पद के प्रत्याशी अरुणकांत यादव सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे हैं। 9 अप्रैल को यूपी विधान परिषद की 36 सीटों के लिए मतदान होना है। हालांकि इसमें से भाजपा कई सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed