फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP constable recruitment Entry for exam started in ghazipur e-KYC and biometric verification

यूपी सिपाही भर्ती: परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बाद मिली एंट्री; हुई तलाशी

Fri, 23 Aug 2024 09:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 09:43 AM IST
सार

Azamgarh News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ में प्रशासन दुरुस्त है। सभी केंद्रों के बाहर पीएसी तैनात कर दी गई है। चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर भेजा गया।

विज्ञापन
UP constable recruitment Entry for exam started in ghazipur e-KYC and biometric verification
केंद्र के बाहर चेकिंग करवाते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा का आयोजन जनपद में 11 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा को रात में ही अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे। सुबह सात बजे से ही वह गेटों पर जम गए थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया।

विज्ञापन


जनपद में 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 51120 प्रतिभागियों को शामिल होना है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है। छोटी हो या बड़ी गाडि़यां सबका रूट डायवर्जन किया गया है। 
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर नगर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों का जमावड़ा हो गया था। जिसे देखते हुए पुलिस भी काफी मुस्तैद नजर आई। उसके द्वारा भी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों की ओर से जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग कर छोटी और बड़ी गाड़ियों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बैरिकेडिंग के साथ ही परीक्षा केंद्र के गेट पर बड़े पैमाने पर पुलिस की तैनाती की गई थी। नौ बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाना शुरू हुआ। प्रवेश से पहले ही पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्य गेट पर एक-एक प्रतिभागी की सघन जांच की गई। जिसमें यह जांच की गई कि कहीं वह कोई प्रतिबंधित वस्तु लेकर तो अंदर नहीं जा रहे हैं। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे जो पूरी व्यवस्था को संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed