फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Chunav 2022 azamgarh protest to give ticket to former BJP district president from Mubarakpur vidhan sabha seat

UP Chunav 2022: आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को टिकट देने की मांग, समर्थकों ने दिया धरना

Sat, 12 Feb 2022 06:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 06:07 PM IST
सार

आजमगढ़ के मुबारकपुर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर शनिवार को कार्यकर्ता जहानागंज बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022 azamgarh protest to give ticket to former BJP district president from Mubarakpur vidhan sabha seat
धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मुबारकपुर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर शनिवार को कार्यकर्ता जहानागंज बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के मंदे गांव निवासी आरिफ खान ने कहा कि 1991 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने हरेंद्र सिंह को टिकट दिया था और वह अपने प्रतिद्वंद्वी से बहुत ही कम वोटों के अंतर से हारे थे। इसके बाद फिर कभी उनको टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इसका परिणाम रहा कि यहां पर हर चुनाव में पार्टी का ग्राफ गिरता ही गया। वह बहुत ही संघर्षशील नेता हैं, लेकिन हाईकमान उनके संघर्षों व योगदान को नजर अंदाज कर रहा है। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार हरेंद्र सिंह को मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जाय। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में भाजपा के 9 और प्रत्याशी घोषित, साधना सिंह का टिकट कटा, सुभासपा प्रमुख को टक्कर देंगे कालीचरण राजभर

सोशल मीडिया पर टिकट कटने की खबर से हलचल

सोशल मीडिया पर शनिवार की दोपहर बसपा की ओर से दीदारगंज विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना के स्थान पर पार्टी ने पूर्व विधायक आदिल शेष को प्रत्याशी बनाए जाने की खबर प्रसारित होने के बाद हलचल मच गई। इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। 

बसपा ने अभी तक आजमगढ़  की 10 विधानसभा सीटों में से किसी भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि इन सीटों पर पार्टी द्वारा प्रभारी प्रत्याशियों की घोषणा जरूर कर दी गई है। इसी क्रम में दीदारगंज विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना को प्रभारी प्रत्याशी बनाया गया है।
पढ़ेंः  गाड़ियों, असलहों के शौकीन हैं पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनकी पत्नी, जानें कुल संपत्ति

शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया पर उनके टिकट को काटकर सपा के पूर्व विधायक आदिल शेख को टिकट देने की बात कही गई। इस खबर से ऐसी हलचल मची कि बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि अभी तक पार्टी ने किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अभी पार्टी की ओर से दीदारगंज विधानसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना ही प्रभारी प्रत्याशी हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर में निजामाबाद विधानसभा सीट से डॉ. पीयूष सिंह यादव को टिकट मिलने की बात कही गई है लेकिन जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया।
पढ़ेंः आजमगढ़ में दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, गोपालपुर से मिर्जा आलम और मुबारकपुर से परवीन मंदे को टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed