फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Election 2022 Congress candidate declared for two seats in Azamgarh Mirza shane Alam from Gopalpur and Parveen Mande from Mubarakpur vidhan sabha

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में दो सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, गोपालपुर से मिर्जा आलम और मुबारकपुर से परवीन मंदे को टिकट

Sat, 12 Feb 2022 04:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 04:24 PM IST
सार

कांग्रेस ने आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर विधानसभा सीट से प्रवीन मंदे और गोपालपुर सीट से  मिर्जा शाने आलम बेग को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Congress candidate declared for two seats in Azamgarh Mirza shane Alam from Gopalpur and Parveen Mande from Mubarakpur vidhan sabha
परवीन मंदे और मिर्जा शाने आलम बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने आजमगढ़ की दो और विधानसभा सीटों के लिए देर रात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही जिले की सभी विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो गया। गोपालपुर विधानसभा सीट से मिर्जा शाने आलम बेग और मुबारकपुर विधानसभा सीट से परवीन मंदे को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन


मिर्जा शाने आलम बेग मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बलिया कल्यानपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने शिब्ली कॉलेज से छात्र राजनीति की शुरुआत 2001 में की थी। 2008 में उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल छात्र संगठन का गठन किया और छात्रसंघ बहाली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं।
विज्ञापन


परवीन मंदे का कोई राजनीतिक इतिहास नहीं
कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए गोपालपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं मुबारकपुर विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी परवीन मंदे का कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पांच साल में विधायक सुरेंद्र सिंह की संपत्ति हुई दोगुनी, बलिया में अन्य प्रत्याशियों के बारे में जानिए

उनके पति जावेद मंदे शुरू से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे। उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने परवीन मंदे को मुबारकपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed