फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight schools in the district will not serve as UP Board examination centers.

Azamgarh News: जिले के आठ विद्यालय नहीं बनेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

Wed, 28 Oct 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eight schools in the district will not serve as UP Board examination centers.
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के आठ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा में अनियमितताओं के कारण डिबार सूची में शामिल और मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई का सामना कर रहे विद्यालयों की सूची जारी की है।
विज्ञापन

परिषद के सचिव भगवती सिंह ने 26 अक्तूबर को जारी पत्र में इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि पूर्व में आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण शासन और परिषद की परीक्षा समिति व निस्तारण समिति के निर्णय के आधार पर संबंधित विद्यालयों को डिबार किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में शासनादेशों में निर्धारित व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है। इसके तहत सूची में शामिल विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जारी सूची में आजमगढ़ के आठ विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें वेस्ली इंटर कॉलेज, आजमगढ़, राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल रानी की सराय, मां शारदा इंटर कॉलेज सिंहपुर सरैया, राजा राम स्मारक इंटर कॉलेज गंभीरपुर, राम ख्याल जनता इंटर कॉलेज नायकपुर, एमजे इंटर कॉलेज आरव गुलजार, मां प्रभावती देवी इंटर कॉलेज शंकरपुर केवलगंज ठेकमा और पं. कामता प्रसाद इंटर कॉलेज मुड़हर शामिल हैं।

00
तीन से पांच साल तक परीक्षा केंद्र बनाने पर प्रतिबंध
डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि परिषद की सूची में विद्यालयों पर प्रतिबंध की अलग-अलग अवधि दर्ज है। कुछ विद्यालयों को वर्ष 2026 से 2028 तक तीन साल और एक विद्यालय को वर्ष 2027 से 2031 तक पांच साल के लिए डिबार किया गया है। एक विद्यालय के मामले में जांच पूरी होने तक प्रतिबंध का उल्लेख है। संबंधित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारण से बाहर रखने की कार्रवाई शासनादेशों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed