फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP election 2022 azamgarh Ramakant yadav property eight and wife Ranjana the mistress of two crores

UP Chunav 2022: गाड़ियों, असलहों के शौकीन हैं पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनकी पत्नी, जानें कुल संपत्ति

Sat, 12 Feb 2022 03:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Feb 2022 03:18 PM IST
सार

पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनकी पत्नी रंजना यादव के पास कई गाड़ियां व असलहे हैं। अपने नामांकन में दिए गए हलफनामे में उन्होंने खुद को 8 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति का मालिक बताया है।

विज्ञापन
UP election 2022 azamgarh Ramakant yadav property  eight and wife Ranjana the mistress of two crores
रमाकांत यादव ने दाखिल किया नामांकन पर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ के फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने हलफनामा दाखिल किया। हलफनामा के अनुसार उनके पास कुल चल-अचल संपत्ति आठ करोड़ सात लाख 90 हजार 954 रुपये की है। वहीं उनकी पत्नी रंजना यादव के पास कुल दो करोड़ 14 लाख 18 हजार 990 रुपये की कुल चल व अचल संपत्ति है।

विज्ञापन


रमाकांत यादव के विभिन्न बैंकों में कुल सात लाख 55 हजार 854 रुपये जमा है। 50-50 लाख की चार जीवन बीमा की पालिसी उन्होंने करा रखी है। इसके अलावा उनके पास डेढ़ लाख रुपये की 20 ग्राम की सोने की चेन भी है। उनके पास 84 लाख रुपये की गाड़ियां भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उनके पास चार लाख के बिजली उपकरण, साढ़े तीन लाख का जनरेटर, दो लाख रुपये का फर्नीचर, तीन लाख की पिस्टल, 80 हजार की राइफल, 15 हजार रुपये की सिंगल बैरल गन और 30 हजार रुपये के दो मोबाइल फोन मौजूद हैं। इसके अलावा उनके पास पांच करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति भी है। वहीं उनकी पत्नी के पास 93 लाख 68 लाख 998 रुपये चल संपत्ति और एक करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  ओमप्रकाश राजभर के पास हैं हथियार और एंबेसडर कार, जानिए और किसके पास है क्या

पूर्व सांसद की संपत्ति में इजाफा

वहीं 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रमाकांत की ओर से भदोही में चुनाव के दौरान दाखिल किए गए नामांकन पत्र के हलफनामे को देखें तो उनके द्वारा लगभग आठ करोड़ की चल-अचल संपत्ति दिखाई थी।

उनकी पत्नी के पास एक किलो 800  ग्राम सोना है जिसमें उन्होंने अपने पास तीन करोड़ एक लाख जबकि पत्नी के पास एक करोड़ 18 लाख की चल संपत्ति और चार करोड़ 99 लाख की अचल संपत्ति दर्शाई थी। जबकि पत्नी रंजना के नाम एक करोड़ 45 लाख की कुल संपत्ति बताई थी। इस प्रकार अगर देखें तो पूर्व सांसद की संपत्ति तो कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ लेकिन उनकी पत्नी की संपत्ति में इजाफा हुआ है।

पूर्व सांसद की पत्नी के नाम से तीन असलहे

पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनकी पत्नी रंजना यादव के पास कई गाड़ियां व असलहे हैं। रमाकांत के पास जहां तीन फार्च्युनर, दो ट्रैक्टर और एक इसुजु गाड़ी  है। वहीं उनकी पत्नी रंजना के नाम पर एक फचर्च्यूनर, एक टैंकर और दो ट्रैक्टर है। वहीं अगर असलहों की बात करें तो रमाकांत यादव के नाम एक पिस्टल, एक राइफल और एक लाइसेंसी बंदूक है। वहीं उनकी पत्नी रंजना के नाम से भी एक पिस्टल, एक राइफल और एक बंदूक है।

43 लाख रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं भाजपा के मनोज

UP election 2022 azamgarh Ramakant yadav property  eight and wife Ranjana the mistress of two crores
मनोज कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

भाजपा से निजामाबाद के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पास कुल 43 लाख रुपये की चल संपत्ति हैं और 80 लाख रुपये की स्वार्जित आस्तियां भी है। इनके पास साढ़े आठ लाख रुपये की एक कार और 14 लाख 50000 रुपये की एक फार्च्यूनर गाड़ी भी मौजूद है।

मनोज के पास जहां 100 ग्राम सोना है वहीं पत्नी के पास 20 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। मनोज के पास कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। विभिन्न बैंकों में मनोज के खाते में पांच लाख 43 हजार 24 रुपये हैं। वहीं पत्नी के विभिन्न बैंक खातों में कुल 80 हजार 800 रुपये मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed