फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Karwa Chauth market is all set, with crowds of women thronging the shops.

Azamgarh News: सज गया करवाचौथ का बाजार, दुकानों पर उमड़ रही महिलाओं की भीड़

Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The Karwa Chauth market is all set, with crowds of women thronging the shops.
चौक क्षेत्र में करवाचौथ के सामानों की खरिदारी करतीं महिलाएं। संवाद
करवाचौथ का पर्व कल है। इसे लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व को यादगार बनाने के लिए महिलाएं खरीदारी में जुट गई हैं। कपड़ों, आभूषणों, चूड़ियों, मेहंदी और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक फैशन का मेल भी बाजार में देखने को मिल रहा है। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

बाजार में लाल, मरून, गुलाबी और सुनहरे रंग की साड़ियों की मांग देखने को मिल रही है। महिलाएं बनारसी, सिल्क और कढ़ाईदार साड़ियों के साथ डिजाइनर लहंगे और सूट भी पसंद कर रही हैं। परिधानों के साथ मेल खाते पर्स, सैंडल और आभूषण खरीदने पर भी जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई अपने लिए आकर्षक साड़ी और लहंगा पसंद कर रही है, तो कोई मैचिंग चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही है। दुकानदारों ने करवाचौथ को देखते हुए पूजन और शृंगार से जुड़े सामान की विभिन्न रेंज उपलब्ध कराई हैं। महिलाएं अपने बजट और पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
000
पूजन सामग्री की दुकानों पर भी बढ़ी भीड़
करवाचौथ के पूजन के लिए मुख्य चौक, सिधारी क्षेत्र में महिलाएं मिट्टी के करवे, ढक्कन, पूजा की थाली, छलनी, दीपक, रोली, अक्षत, कलावा, धूपबत्ती, कपूर और मिठाइयों की खरीदारी कर रही हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए लोटा और व्रत की कथा सुनने के लिए आवश्यक पूजन सामग्री भी खरीदी जा रही है। कई महिलाएं सजावटी पूजा थाली और रंगीन करवे पसंद कर रही हैं, ताकि पूजन के दौरान पारंपरिक साज-सज्जा का विशेष आकर्षण रहे।

00
चूड़ी, बिंदी और मेहंदी से पूरा होगा शृंगार
पर्व पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व होने के कारण कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। दुकानदार रोहित गुप्ता ने बताया कि महिलाएं कांच और डिजाइनर चूड़ियों के साथ कंगन, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल, मांगटीका, झुमके, नथ, सिंदूर, काजल, लिपस्टिक और नेल पॉलिश खरीद रही हैं। हाथों में मेहंदी लगाने के लिए भी महिलाएं तैयारी कर रही हैं। बाजार में मेहंदी कोन के साथ मेहंदी लगाने वाले कारीगरों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed