फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: Tehsil-wise committee formed for verification of examination centres

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए तहसीलवार कमेटी गठित

Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Tehsil-wise committee formed for verification of examination centres
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनने वाले केंद्रों के लिए अवस्थापना का डाटा वेबसाइट पर फीड करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। डीएम ने तहसीलवार स्कूल-कॉलेजों के निरीक्षण के लिए कमेटी का गठन किया है, जो 17 नवंबर तक रिपोर्ट देगी। इसी तरह जिलास्तरीय कमेटी में डीएम अध्यक्ष व दस सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद दस नवंबर तक स्कूलों के डाटा भरने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक 819 विद्यालयों में से 622 स्कूलों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इसके बाद डीएम ने भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलवार कमेटी बना दी है।
विज्ञापन

सदर, निजामाबाद, फूलपुर, मेंहनगर, मार्टीनगंज, सगड़ी, लालगंज व बूढ़नपुर में एसडीएम के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, तहसीलदार व राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य को जिम्मेदारी दी गई है। ये कमेटी केंद्रों की अवस्थापना के संबंध में परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड की गई सुविधाओं का सत्यापन 17 नवंबर तक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed