फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP board result declared

इंटर में लड़कियां आगे, हाईस्कूल में लड़के

Mon, 18 May 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Mon, 18 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP board result declared
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इंटरमीडिएट में कोयलसा स्थित किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी की छात्रा अनुपमा पटेल और किसान मजदूर इंटर कालेज ओरा के छात्र प्रिंसू यादव 95.4 प्रतिशत एवं हाईस्कूल में महाशिव शक्ति इंटर कालेज खेमऊपुर की छात्रा कामाक्षी सिंह ने 93.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया। पिछले बार की तरह लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर एक बजे के करीब हाईस्कूल और इंटर के परिणाम घोषित किए गए। किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलसा की ही छात्रा बीनू यादव ने 94.8 प्रतिशत, श्री दुर्गाजी इंटर कालेज सेहदा की छात्रा शिखा उपाध्याय 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर मां-बाप का सम्मान बढ़ाया। वहीं, हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में श्री दुर्गाजी इंटर कालेज के छात्र  अमर सिंह यादव और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज की छात्रा साक्षी साहू ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

किसान बालिका इंटर कालेज की अंजनी चौरसिया को 92 फीसद अंक मिले। कोयलसा के लोदी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की इंटर की छात्रा रिया श्रीवास्तव ने 93.8 प्रतिशत अंक, खेमऊपुर स्थित महाशिवशक्ति इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा कामाक्षी सिंह ने 93.33, हाईस्कूल में सौम्या सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामाबाद स्थित जनता इंटर कालेज की इंटर मीडिएट की छात्रा प्रिया मौर्या ने 94 प्रतिशत, किसान बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलसा की छात्रा आकांक्षा सिंह को हाई स्कूल में 91 प्रतिशत अंक मिले। जनता इंटर कालेज अंबारी के छात्र अमनजीत यादव ने हाई स्कूल की परीक्षा में 91 प्रतिशत, श्री मथुरा इंटर कालेज नाहर की छात्रा सीमा यादव ने इंटर की परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

वहीं, नगर के चिल्ड्रेन हायर सेकेंड्री का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में छात्र अनुभव गुप्ता ने 90 प्रतिशत, वहीं इंटर की परीक्षा में सुषमा यादव ने 92.8 प्रतिशत, नूरी फातिमा ने 92.4 प्रतिशत, विशाल पांडेय को 91.4 प्रतिशत अंक मिला। नगर के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक इंटर कालेज की इंटर में पूजा यादव को 92 प्रतिशत, नीतू को 91 और प्रेम कुमार को 90.8, विनय प्रताप, राजन राय, विजय प्रकाश यादव  को 90.4 प्रतिशत अंक मिले।

हाईस्कूल में प्रशांत चौरसिया को 90, कौतुकपुर स्थित श्री बलिराम-बेचू इंटर कालेज इंटर की परीक्षा में सतीश कुमार यादव को 93, हिमांशु सिंह को 90.8, सद्भावना इंटर कालेज डींगुरपुरके  इंटर की छात्रा संध्या यादव ने 94 प्रतिशत अंक  हासिल किया। ज्योति चतुर्वेदी को 93.2, खुश्बू यादव को 90.4 प्रतिशत मिला। केएस इंटर कालेज बैदौली के इंटर के छात्र हरिराम यादव को 92 और जितेंद्र यादव को 90 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed