फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board: Objections regarding examination centres will be resolved by tomorrow

यूपी बोर्ड : कल तक परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का होगा निस्तारण

Fri, 22 Nov 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Objections regarding examination centres will be resolved by tomorrow
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के डाली गई आपत्तियों के निस्तारण के लिए 23 नवंबर तक का समय मिला है। मिली आपत्तियों को लेकर विभाग इसके निस्तारण करने की तैयारी में जुटा है। निस्तारण रिपोर्ट भेजने के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 835 विद्यालय हैं। जहां 244 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र बनाने के बाद विभाग द्वारा आपत्तियां मांगी गई थी। जहां कुल 370 आपत्तियां आई हैं। इसमें 141 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए, 193 परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण, 29 छात्र संख्या अधिक होने के कारण व सात परीक्षा केंद्र निरस्त करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इन आपत्तियों का निस्तारण करने का अंतिम समय 23 नवंबर है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में एक लाख 77 हजार दो छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल में छात्र 44 हजार 949, छात्राएं 41 हजार 10 है। जबकि इंटर में छात्र 46 हजार 396 व छात्राएं 44754 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष की अपेक्षा घट गए केंद्र :
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या कम हो गई है। पिछले वर्ष 276 परीक्षा केंद्र है जबकि इस वर्ष 244 परीक्षा केंद्र बने है। इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा हैं कि कई प्रबंधक और प्रिंसिपल नहीं चाहते हैं कि हमारे विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाए।
स्कूलों से आपत्तियां ली जा रही है। 23 तक आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद निस्तारण करने का कार्य किया जाएगा।- उमाकांत यादव, परीक्षा प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed