{"_id":"65e762bca2d5593cd40cd08a","slug":"up-board-found-entry-into-examination-class-after-searching-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-112279-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: तलाशी लेने के बाद परीक्षा कक्षा में मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: तलाशी लेने के बाद परीक्षा कक्षा में मिला प्रवेश
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा प्रथम पाली में 272 और द्वितीय पाली में 253 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में हाईस्कूल में गृह विज्ञान व दूसरी पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर व इंटरमीडिएट की भूगोल, कृषि भौतिक समेत अन्य विषयों की परीक्षा थी। पहली पाली में 22357 और दूसरी पाली में 15314 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान, इंटरमीडिएट की पाक शास्त्र, फल एवं खाद्य संरक्षण, रंगाई व बुनाई समेत अन्य विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की भूगोल, कृषि भौतिक, कृषि जंतु विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के पंजीकृत 23218 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2156 ने परीक्षा दी, जबकि 1662 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 838 में से 801 ने परीक्षा दी, जबकि 37 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल में 579 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 514 ने परीक्षा दी। जबकि 65 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में 16048 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 14800 परीक्षार्थी उपस्थित थे और 1248 ने परीक्षा छोड़ दी।
डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न कराया गया है। सचल दस्तों की ओर से सभी केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों की तलाशी भी ली और व्यवस्थाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई है। तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।