फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board exams to begin today at 273 exam centres

Azamgarh News: 273 परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 17 Feb 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
UP Board exams to begin today at 273 exam centres
फूलपुर न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएससी परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 की शुरुआत बुधवार से जिले के 273 परीक्षा केंद्रों पर हो रही हैं। परीक्षाएं सुबह आठ बजे से शुरू होंगी। सभी केंद्रों पर मंगलवार शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेंगे और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

पहले दिन परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिले से हाईस्कूल के 83,768 और इंटरमीडिएट के 86,271 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि जिले में 43 संवेदनशील और 22 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 273 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 जोनल मजिस्ट्रेट और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 5,174 कक्ष निरीक्षक एवं बाह्य कक्ष निरीक्षक भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए एलआईयू, एसटीएफ, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त निगरानी रहेगी। साथ ही प्रत्येक जनपद में एक-पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित यूपी बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह व एसडीएम मार्टीनगंज सुनील कुमार धनवंता पहुंचे। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से परीक्षा संचालन और निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं, शिकायतों के निस्तारण और विभिन्न परीक्षा केंद्रों से समन्वय की प्रक्रिया का जायजा लिया।
विज्ञापन

समाधान के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन 18 फरवरी से किया जा रहा है, परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के साथ-साथ प्रभावी मॉनिटरिंग के उद्देश्य से आजमगढ़ में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। कंट्रोल रूम परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार की कठिनाई, परेशानी, शिकायत अथवा सुझाव के निवारण के लिए कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05462-297477 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed