फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board examination will be three tier monitoring, centers will be online

बोर्ड परीक्षा की होगी त्रिस्तरीय मानिटरिंग, ऑनलाइन रहेंगे केंद्र

Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
UP Board examination will be three tier monitoring, centers will be online
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होने के बाद अब मानक के अनुरूप संसाधनों की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड के निर्देश के अनुरूप व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही डीआईओएस कार्यालय स्वयं अपने स्तर से अब चयनित परीक्षा केंद्रों की नये सिरे से जांच करा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन हो इसके लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्र ऑनलाइन रहेंगे और तीन स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी। एक तो जिला स्तर पर कंट्रोल रुप स्थापित किया जायेगा तो दूसरा माध्यमिक शिक्षा परिषद अपने कार्यालय में कंट्रोल रुप स्थापित करेगा। तीसरा कंट्रोल रूम शासन स्तर पर लखनऊ में स्थापित होगा। इन तीनों कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखा जाएगा। इसके लिए इस बार परीक्षा केंद्र बने सभी स्कूलों को वायर रिकार्डर युक्त सीसी टीवी के साथ ही इंटरनेट की भी व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। ताकि कंट्रोल रुप से जब भी जिस स्कूल की जांच करनी हो उसे ऑनलाइन कर वहां की व्यवस्था को देखा जा सके। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी हो चुकी है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर प्रत्येक कक्ष में दोनों तरफ वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी के साथ ही रिकार्डिंग के लिए डीवीआर लगाने और उसकी वेबकास्टिंग द्वारा मॉनिटरिंग किये जाने के लिए राउटर व हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन तत्काल व्यवस्थित करने का निर्देश जारी किया है। तीन दिन के अंदर सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों को ऑनलाइन कर दिया जाना है। जल्द ही इन व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया जायेगा और सत्यापन में उक्त व्यवस्था क्रियाशील न मिलने के संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप सभी परीक्षा केंद्रों पर संसाधन सुनिश्चित होने चाहिए। इसके साथ ही वेव कास्टिंग के लिए हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन व राऊटर की व्यवस्था होना भी अत्यंत जरूरी है। इस बार की परीक्षा में त्रिस्तरीय ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की मानिटरिंग होगी। जल्द ही सत्यापन टीम विद्यालयों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं के क्रियाशीलता की जांच पड़ताल करेंगी। जहां भी खामियां मिलेगी वहां कार्रवाई सुनिश्चित है। - डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed