फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP board exam started at 326 centers amid tight security, CCTV surveillance

UP Board Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच 326 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा, CCTV से हो रही निगरानी

Thu, 16 Feb 2023 08:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Feb 2023 08:53 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन प्रथम पाली में 10वीं का हिंदी व 12वीं का सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में 12वीं की परीक्षा हिंदी, सामान्य हिंदी की हुई। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी गई है।

विज्ञापन
UP board exam started at 326 centers amid tight security, CCTV surveillance
कड़ी सुरक्षा के बीच 326 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल की वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। पहले दिन प्रथम पाली में 10वीं का हिंदी व 12वीं का सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली में 12वीं की परीक्षा हिंदी, सामान्य हिंदी की हुई। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी गई है।

विज्ञापन


जिले में 326 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिसमें सात राजकीय, 90 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, 229 वित्त विहीन विद्यालय शामिल है। बोर्ड परीक्षा में कुल 206305 छात्र-छात्राएं शामिल होंगें। इनमें हाईस्कूल के 106254 और इंटरमीडिएट के 100051 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कुल चार सुपर जोन, 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 326 स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके साथ ही करीब 6000 से अधिक कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। जिसमें तीन हजार वाह्य कक्ष निरीक्षक है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम जीजीआईसी से हो रही है।लग चुके हैं। पहले दिन किसी बच्चों ने अपने माता पिता से आशीर्वाद लिया तो किसी ने मंदिर में मत्था टेक बेहतर परीक्षा होने की मन्नत मांगी। परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन बच्चों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केंद्रों के बाहर खड़े होकर स्कूल के बाहर लगाए गए कक्षावार रोल नंबर चार्ट में बच्चे अपना कक्ष देखते रहे। काफी संख्या में अभिभावक भी अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन

UP board exam started at 326 centers amid tight security, CCTV surveillance
तीसरी आंख से सभी केंद्रों पर होगी हर गतिविधि की निगरानी - फोटो : अमर उजाला
एक नजर केंद्रों पर व छात्रों पर
326 - कुल परीक्षा केंद्र
07 - राजकीय विद्यालय
90 - अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
229 - वित्तविहीन विद्यालय

106254 - हाईस्कूल में कुल पंजीकृत छात्र
48987 - बालक
57267 - बालिका

100051 - इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत छात्र
54296 - बालक
45755 - बालिका

61 संवेदनशील व 24 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर 
आजमगढ़। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 326 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमे कुल 61 संवेदनशील व 24 अतिसंवेदनशील केंद्र है। इसपर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की विशेष नजर है। बताया कि यह ऐसे विद्यालय हैं जिनमें परीक्षा के दौरान कमियां मिलने पर उन्हें डीबार कर दिया गया था। अब वह डीबार की श्रेणी से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed