फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18-month-old child falls from roof while playing, dies

Azamgarh News: खेलते समय छत से गिरी डेढ़ साल की मासूम, मौत

Fri, 23 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
18-month-old child falls from roof while playing, dies
बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव के नोनरा पूरा में बुधवार देर शाम मकान की छत से गिरकर 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा निवासी विकास कुमार की 18 माह की पुत्री दिशु अपनी नानी चंद्रपति के साथ ननिहाल में रह रही थी। बुधवार देर शाम बच्ची मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरदह ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नानी चंद्रपति ने बताया कि दिशु करीब चार माह पहले अपनी मां उजाला देवी के साथ ननिहाल आई थी। बताया गया कि उजाला देवी एक सप्ताह पहले घर पर किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई थीं। इसके बाद से परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। तब से बच्ची अपनी नानी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना हरियाणा में रह रहे बच्ची के परिजनों को दे दी गई। देर शाम मासूम का शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। जिस घर में बच्ची की किलकारियां गूंजती थीं, वहां मातम पसरा रहा। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed