फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board cheating-free exam exposed case of mass cheating case filed against seven

Azamgarh News : यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा की पोल खुली, सामूहिक नकल का मामला, सात पर केस

Wed, 12 Mar 2025 12:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Mar 2025 12:37 PM IST
सार

अलीगढ़ बीएसए की पत्नी के कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। मामले में केंद्र व्यवस्थापक सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
 

विज्ञापन
UP Board cheating-free exam exposed case of mass cheating case filed against seven
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद।

विस्तार

नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा के दावों की पोल अलीगढ़ बीएसए राकेश कुमार सिंह की पत्नी के नाम पर संचालित कॉलेज में खुल गई। सामूहिक नकल कराने के आरोप में मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापक सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक को भी हटा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रियंका सिंह इंटर कॉलेज नरफोरा बिलारी में प्रथम पाली के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक राजेश राय और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि कक्षाओं में परीक्षार्थी नकल करते हुए पाए गए।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ पाठक कॉलेज में ही मौजूद थे। परीक्षार्थी उनके सामने ही नकल कर रहे थे। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक राजेश राय और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ पाठक, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अंकिता, माधुरी, गंगा निषाद, अजय यादव सहित एक अज्ञात के खिलाफ कप्तानगंज थाने में लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कप्तानगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ को केंद्र व्यवस्थापक के पद हटा दिया गया है। उनके स्थान पर शिवपाल मौर्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़ के बीएसए राकेश कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह कॉलेज उनकी पत्नी के नाम पर संचालित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed