फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022 azamgarh star campaigners of bjp bsp sp and aimim CM Yogi Priyanka gandhi asaduddin owaisi and manoj twari rally

UP Chunav 2022: आज आजमगढ़ में स्टार प्रचारकों का रेला, सीएम योगी, प्रियंका, ओवैसी करेंगे रैली

Wed, 02 Mar 2022 12:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 12:06 PM IST
सार

आजमगढ़ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन आवैसी  चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election  2022 azamgarh star campaigners of bjp bsp sp and aimim CM Yogi  Priyanka gandhi  asaduddin owaisi  and manoj twari  rally
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।  आजमगढ़ जिले में सात मार्च को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के लिए आज जिले में सभी दलों के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होने वाला है।  बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन आवैसी  चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


एआईएमआईएम अध्यक्ष मंगलवार शाम आजमगढ़ पहुंच चुके हैं। आज वो पवई और मुबारकपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा करतालपुर में होगी। विधान परिषद सदस्य एके शर्मा निजामाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


रानी की सराय में प्रियंका गांधी की जनसभा
वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी आएंगी और रानी की सराय में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में भाजपा को बड़ी चुनौती

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस जिले से एक ही सीट मिली थी। ऐसे में इस बार भाजपा यहां से अधिक से अधिक सीटें जीतने के प्रयास में लगी हैं। इससे पूर्व भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बिहार के मंत्री अश्विनी चौबे जिले का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed