फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Accident Fog causes car to collide with truck on Purvanchal Expressway two dead five injured in azamgarh

UP: कोहरा...पूर्वांचल एक्सप्रेस पर ट्रक में टकराई कार, दो लोगों की मौत, पांच घायल; बिहार से बरेली जा रहा था पर

Sun, 18 Jan 2026 11:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 11:26 AM IST
सार

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मुबारकपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज शुरू हो गया था।

विज्ञापन
UP Accident Fog causes car to collide with truck on Purvanchal Expressway two dead five injured in azamgarh
हादसा में दो की मौत, पांच लोग घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Accident Today: आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर स्टोन 254.4 पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के पास रविवार सुबह करीब सात बजे घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही आर्टिगा कार भी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतकों में आर्टिगा सवार पवन कुमार मेहता (39) निवासी लखीसराय, बिहार तथा ट्रेलर चालक (अज्ञात) शामिल हैं। घायलों की पहचान प्रभात कुमार मेहता (37), विमला कुमार (65), कुमार रमन (45), कुमारी बबिता (55) और रूपा मेहता (49) के रूप में हुई है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार प्रांत के लखीसराय जिले के निवासी हैं और आर्टिगा कार से बरेली जा रहे थे। घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed