फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unnao MLA met the families of liquor victims

शराब कांड पीड़ित परिवारों से मिले उन्नाव विधायक

Thu, 03 Mar 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Unnao MLA met the families of liquor victims
माहुल में हुए जहरीली शराब कांड में मृत और बीमारों से मिलने बृहस्पतिवार की देर शाम उन्नाव जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

20 फरवरी को माहुल के देशी शराब की दुकान से शराब खरीदकर पीने के बाद 15 लोगों की जान चली गई और अभी भी कितने लोग बीमार चल रहे हैं। तभी से इस घटना से लोग आक्रोशित हैं। चुनावी सभा में लोगों द्वारा केशव प्रसाद मौर्य को दिए गए ज्ञापन के बाद उनके निर्देश पर माहुल पहुंचे उन्नाव सदर के विधायक पंकज गुप्ता ने शराब कांड में मृत व्यापारी सुरेंद्र मोदनवाल, रामकरन बिंद, झब्बू सोनकर के घर पहुंचकर घटना की जानकारी स्वजनों से लिया। यहां इकट्ठी पीड़ितों के घर और गांव की महिलाओं ने मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि दोषियों के ऊपर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि ऐसी घटना फिर से न हो। विधायक ने आश्वासन दिया कि दस मार्च के बाद ऐसा ही होगा।हम सरकार से हर मदद दिलाएंगे। उसके बाद पंकज गुप्ता शराब के सेवन से बीमार राजाराम, रामप्यारे, राधेश्याम आदि से मिल कर इन सबका इलाज अपने निजी खर्च से कराने का वादा किया। इस मौके पर गौरव प्रताप सिंह,सूरज अग्रहरी, हरिकेश गुप्ता, विश्वदीप अग्रहरी, अजय, रमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed