फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unknown miscreants shot the young man after the altercation

कहासुनी के बाद अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Unknown miscreants shot the young man after the altercation
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा में बृहस्पतिवार की देर रात एक बाइक सवार को अज्ञात लोगों ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली से घायल युवक अभी एक पखवारा पूर्व ही विदेश से घर लौटा था और बाइक में तेल भरवाने जा रहा था।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के सगड़ी कस्बा निवासी 34 वर्षीया विनोद कन्नौजिया पुत्र राजा कन्नौजिया रोजीरोटी के लिए विदेश रहता था। एक पखवारा पूर्व ही वह घर आया था। बृहस्पतिवार की रात साढ़ आठ बजे वह घर से बाइक में पेट्रोल भराने की बात कह कर निकला। वह जीयनपुर कस्बा जा रहा था कि रास्ते में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली विनोद के पेट में लगी है। घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल लेजाकर भर्ती कराए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे दी गई। जिसके चलते पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। विनोद रोजीरोटी के लिए विदेश रहता था और अभी एक पखवारा पूर्व ही वह सऊदी से घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed