{"_id":"61ff8acbee47446dea1dacac","slug":"unknown-girl-dead-body-found-from-pond-in-azamgarh-police-trying-to-identify","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: पोखरी में मिला अज्ञात युवती का शव , क्षेत्र में सनसनी, शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: पोखरी में मिला अज्ञात युवती का शव , क्षेत्र में सनसनी, शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस
Sun, 06 Feb 2022 02:16 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : फाइल
आजमगढ़ के बरदह थाना के सराय मोहन गांव में चनिया मार्ग पर स्थित में रविवार सुबह एक युवती का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह सराय मोहन गांव में उस सनसनी फैल गई जब गांव में स्थित पोखरे में एक युवती का शव उतराए जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। उक्त शव 25 साल की किसी युवती का है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन