फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unknown dead body found in paddy field, stirred up

धान के खेत में मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Unknown dead body found in paddy field, stirred up
थाना क्षेत्र के भोगईचा गांव के सिवान में बृहस्पतिवार को दिन में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

भोगईचा गांव निवासी एक व्यक्ति के धान के खेत में अभी पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति ने खेत में अज्ञात की लाश देखी। पानी में डूबा होने के कारण शव काफी हद तक क्षत विक्षत हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अहरौला थाने की पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकलवा उसकी शिनाख्त का प्रयास की। लेकिन घंटो प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष अहरौला संजय कुमार सिंह के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष के करीब है। शरीर पर पैंट और टीशर्ट था, देखने से अनुमान लगाया गया कि शव कम से कम 12 से 15 दिन पुराना है। जो पानी में पड़े पड़े विकृत हो गया। शिनाख्त न होने पर आवश्यक कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed