{"_id":"599e4018d20c2416ac01a69201b96576","slug":"university-students-were-also-vocal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के लिए छात्राएं भी हुईं मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के लिए छात्राएं भी हुईं मुखर
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर विश्वविद्यालय अभियान के तहत शुक्रवार को अग्रसेन महाविद्यालय में कैंप लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल छात्राओं ने सपा मुखिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। पोस्ट कार्ड में छात्राओं ने लिखा कि वह उच्च और तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए जनपद से बाहर नहीं जा सकती हैं। जनपद में उच्च, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा का कोई उच्च संस्थान नहीं है। जिससे वे इस तरह की शिक्षा से वंचित हो जा रही हैं।
बताते चलें कि विगत कई दशकों से जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। लोगों की परेशानी को समझते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने छह फरवरी को सठियांव चीनी मिल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। लेकिन जमीन का बहाना बनाकर प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।
जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए विश्वविद्यालय अभियान ने मुख्यमंत्री और सपा मुखिया को एक लाख पोस्टकार्ड लिखकर भेजने का कार्यक्रम बनाया है। इस मौके पर अर्पिता यादव, उमा यादव, बंदना खरवार, चंद्रबाला यादव, सोनम बानो, संजू यादव, कालिंदी यादव, डा. शशि श्रीवास्तव, डा. धर्मराज सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डा. सैलजा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।