फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Unfit school vehicles running on the roads, young in danger

सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट स्कूल वाहन, खतरे में नौनिहाल

Mon, 04 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Unfit school vehicles running on the roads, young in danger
आजमगढ़। जिले में अब भी 230 से अधिक अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। जबकि अप्रैल माह में एआरटीओ कार्यालय की ओर सभी स्कली वाहनों को नोटिस भेजकर फिटनेस संबंधित प्रमाण पत्र लेने को कहा गया था। लापरवाह वाहन संचालक और स्कूल प्रबंधन के चलते बच्चों की जिंदगी खतरे में है। हालांकि विभाग की ओर से अनफिट स्कूली वाहनों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गाजियाबाद में हुए स्कूली बस में हादसे के बाद अनफिट वाहनों के खिलाफ शासन और संभागीय परिवहन नींद से जागा है। इसके बाद 23 अप्रैल से लगातार अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है। साथ ही बिना फिटनेस सड़कों पर दौड़ लगा रहे वाहन संचालकों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा गया। नोटिस जारी होने के बाद भी जब अनफिट वाहनों ने फिटनेस नहीं कराया तो विभाग ने करीब 230 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया। साथ ही नोटिस जारी कर उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए पंजीयन निरस्त करने की बात कही है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यदि वह 10 जुलाई तक वाहनों का पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 50 से 60 वाहन स्वामियों ने अपना फिटनेस कराया है। बताया कि अभी तक करीब जिले में 230 वाहन ऐसे संचालित हो रहे जिनका फिटनेस फेल है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द वह वाहनों का फिटनेस करा लें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed