फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Underpass in Phulpur: Up railway line lifted from girder and removed, new rail track laid

फूलपुर में अंडरपास : अप रेलवे लाइन को गार्डर से उठाकर हटाया, नई रेल पटरी बिछी

Mon, 15 Dec 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Underpass in Phulpur: Up railway line lifted from girder and removed, new rail track laid
बड़े-बड़े क्रेनों का हुआ इस्तेमाल, नीचे गिट्टी डालने के लिए तीन जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगाई गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित गेट-55 सी और 56 सी के बीच बन रहे अंडरपास के कार्य में तेजी आ गई है। निर्माण कार्य को गति देते हुए रविवार को अप रेलवे लाइन को गर्डर की मदद से उठाकर हटाया गया और उसके स्थान पर नई रेल पटरी बिछाई गई। रेलवे लाइन के नीचे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इस कार्य के लिए रविवार को तीन घंटे तक अप लाइन को ब्लॉक किया गया। लाइन उठाने के लिए बड़े-बड़े क्रेनों का इस्तेमाल किया गया, जबकि नीचे गिट्टी डालने के लिए तीन जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगाई गईं। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति काटने के लिए ओएचई निरीक्षण यान भी मौके पर बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि रोडवेज के पास से होकर शाहगंज–आजमगढ़–मऊ रेल मार्ग गुजरता है। इस रेल लाइन के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। आवागमन की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से नगर के बीच समपार फाटक बनाए गए हैं, लेकिन जब भी कोई ट्रेन गुजरती है तो नगर के तीनों रेलवे ढाले एक साथ बंद हो जाते हैं, इससे कस्बा दो हिस्सों में बंट जाता है। इस दौरान दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

कोट
अंडरपास के पास अप लाइन को दुरुस्त करने के लिए तीन घंटे का रेल ब्लॉक लिया गया था, जिसके दौरान आवश्यक कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
शंभू सिन्हा, सहायक स्टेशन मास्टर,खोरासन रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed