{"_id":"68b491a6da2269ed8a00e0f4","slug":"uncontrolled-vehicle-entered-the-shop-two-in-critical-condition-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136704-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: ब्रेक के बजाए दबा एक्सीलेटर...दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, दो लोगों को कुचला; वाहन छोड़कर भागे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: ब्रेक के बजाए दबा एक्सीलेटर...दुकान में घुसी स्कॉर्पियो, दो लोगों को कुचला; वाहन छोड़कर भागे सभी
Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:47 PM IST
सार
Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में हादसे की सूचना पाकर माैके पर देवगांव कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले स्काॅर्पियो सवार दो लोग भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया और वाहन अपने साथ लेते गई।
विज्ञापन
गोसाईगंज बाजार में अनियंत्रित स्कॉर्पियो आटा चक्की की दुकान में घुसी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
UP Accident News: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में रविवार को सुबह लगभग 11 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो आटा चक्की की दुकान में घुस गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाल विमल प्रकाश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को सौ शय्या अस्पताल भिजवाया। स्कॉर्पियो को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि गोसाईगंज बाजार निवासी गुफरान अहमद (55) जनरल स्टोर व जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। रविवार को अपने दामाद को स्कॉर्पियो चलाना सीखा रहे थे। गाड़ी देवगांव की ओर से गोसाईगंज बाजार में पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसकी रफ्तार तेज थी और नियंत्रण बिगड़ गया।
विज्ञापन
ब्रेक लगाने के बजाए एक्सीलरेटर दब जाने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले पानी सप्लाई करने वाली वाली मैजिक को टक्कर मारी, जिसमें चालक दिवेश राय (42) और पानी सप्लाई कर्मी गनेश उर्फ छग्गन (23) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद वाहन ममता राय की आटा चक्की की दुकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हादसा होते ही गुफरान अहमद और उनके दामाद भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। गाड़ी को थाने पर लाया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।