{"_id":"6643bc3858aff503d5040b47","slug":"uncontrolled-truck-hits-bike-woman-dies-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-115397-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय महिला रिश्तेदारी में जा रही थी।
सरायमीर थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव निवासिनी तनवरी (27) मंगलवार को दिन में अपने रिश्तदारी के लड़के अशहद व अपनी पुत्री मिन्हा के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तदेारी में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियार गांव जा रही थी। अभी बाइक सवार तीनों लोग सरायमीर थाना के फत्तनपर गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पीछे पलट गई।
हादसे में तनवरी बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा अशहद व मृतका की पुत्री मिन्हा बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची सरायमीर थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।