आजमगढ़: टहलने निकले तीन युवकों को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदा, एक की मौत
- दो युवक गंभीर रूप से घायल
- मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोर्रमपुर गांव के पास हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर भोर्रमपुर गांव के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियो चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल दोनों युवकों और चालक को जिला अस्पताल भेजा।
मेंहनगर से स्कार्पियो से कुछ लोग विजयीपुर गांव जा रहे थे। भोर्रमपुर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उसी समय गांव निवासी 24 वर्षीय रमेश पुत्र ईश्वरकांत, 30 वर्षीय जगमोहन पुत्र अलगू और 20 वर्षीय शिवरतन पुत्र सुभाष घर से बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे।
स्कार्पियो इन तीनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। इसमें रमेश की मौत हो गई। जबकि जगमोहन और शिवरतन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे स्कार्पियो का लोगों ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद चालक की जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस पहुंची और चालक को ग्रामीणों से छुड़ा कर अस्पताल भेजा। रमेश के पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। तहसीलदार पवन कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को पांच लाख और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।